
हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन आज मंगलवार (16 दिसंबर) को सेंसेक्स 1,064 अंक की गिरावट के साथ 80,684 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 332 अंक की गिरावट रही, ये 24,336 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, BSE मिडकैप 311 अंक की गिरावट के साथ 47,816 के स्तर पर बंद हुआ।
सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 29 में गिरावट और 1 में तेजी रही। निफ्टी के 50 शेयरों में से 49 में गिरावट रही, इसके केवल एक शेयर बढ़त के साथ बंद हुआ। NSE के सभी सेक्टोरल इंडेक्स में गिरावट रही। निफ्टी PSU बैंक सबसे ज्यादा 1.88% की गिरावट के साथ बंद हुआ। इसके अलावा, निफ्टी मेटल, बैंक, ऑटो, फार्मा में भी करीब 2% की गिरावट रही।