शोमैन राज कपूर की 100वीं बर्थ एनिवर्सरी:​​​​​​​रिद्धिमा ने बचपन में बिताए पलों को याद कर कहा- दादा जी हमारे लिए खुद खाना बनाते थे

Share

इंडियन सिनेमा के शोमैन राज कपूर की 100वीं बर्थ एनिवर्सरी पर रिद्धिमा कपूर ने दैनिक भास्कर से खास बातचीत की। इस दौरान रिद्धिमा कपूर ने अपने दादा राज कपूर के साथ बिताए पलों को याद किया। उन्होंने बचपन की कुछ बेहतरीन यादें शेयर करते हुए कहा कि दादा जी उनके लिए खुद खाना बनाते थे। घर पर अक्सर पार्टियां चलती थीं, लेकिन बच्चों को पार्टी में आने की अनुमति नहीं थी।

हर वीकेंड में दादा जी के साथ रहते थे

रिद्धिमा कपूर ने अपने दादा राज कपूर के साथ बचपन में बिताए पलों को याद करते हूए कहा- वीकेंड में दादा जी के साथ चेंबूर में ही हम अपना समय बिताते थे। शनिवार को सीधे स्कूल से ही दादा जी के पास चले जाते थे और सोमवार को सुबह वहीं से स्कूल भी चले जाते थे। दादा-दादी हमेशा बच्चों को अपने आस-पास पाकर खुश होते थे, जिससे माहौल खुशनुमा हो जाता था।

1 thought on “शोमैन राज कपूर की 100वीं बर्थ एनिवर्सरी:​​​​​​​रिद्धिमा ने बचपन में बिताए पलों को याद कर कहा- दादा जी हमारे लिए खुद खाना बनाते थे”

Leave a Comment

error: Content is protected !!