बुलेट राजा

Share

मीरा कॉलेज मे पहुंची तो उसने अपने सामने कोरिडोर मे ही रेगीन्ग होते हुवे देखा वो नजरें चुरा कर जाने लगी। तभी आरव और मनीषा नाम की सीनियर ने एक फ्रेशर को मुजरा करने के लिए कहा, तो उस लड़के ने कहा “ देखिये… ये तो गलत है.. ये आप मेरी इज्जत के साथ खेल रहे है.. “

 

मनीषा ने हस्ते हुवे कहा “ यार!… तो किसी पुरानी फ़िल्म की हीरोइन की तरह भीख मांग रहा है…” 

 

आरव ने उस फ्रेशर का चस्मा निकालकर कहा “ तो बेटा!.. अगर तुझे ये चस्मा चाहिए तो चल शुरू हो जा…” कहकर उसने उसका चस्मा जेब मे रखना चाहा पर आरव के हाथ से वो चस्मा छूट कर निचे गिर गया।

 

वही मीरा जाना तो चाहती थी पर उसके कदम बढ़ने का नाम नहीं ले रहे थे। “ मीरा तू कैसे अपने सामने गलत होने दे सकती है…”। कहकर अर्पिता ने गहरी सांस ली और वापस रेगीन्ग वाली जगह पर आयी 

 

आरव चस्मा उठा ही रहा था की उसने महसूस किया की किसी ने चस्मा उठाया है, मीरा ने चस्मा उठाया और उस फ्रेशर के आँखों पर लगाकर कहा “ तुम ठीक तो हो?.. “ 

 

उस लड़के ने मीरा को देखा और डरते हुवे कहा “ थैंक्स …”

 

सब ने हैरानी से मीरा को देखा की आखिर कैसे उसने बेबाकी से चस्मा उठाकर बदमाश गैंग से पन्गा लिया है… मीरा वहां से जाने लगी तो सामने से आती हुवी लड़की से टकरा गयी 

 

मीरा ने सर उठाकर देखा जींस टॉप मे बालो का बन बनाये हुवे लड़की हाथ बाँधकर उसे देखते हुवे बोली “ फ्रेशर हो क्या?.. “ मीरा ने बेग पर पकड़ कस्ते हुवे अपना सर हिलाया 

 

“ अरे!… फिर तो रेगीन्ग बनती है…” आरव और मनीषा ने एक दूसरे को ताली देकर कहा… मीरा कुछ समझ पाती एक बाल्टी पानी उसके ऊपर आकर गिरा… मीरा जल्दी से बगल मे हो गयी, पर वो आधी भीग चुकी थी।

 

मीरा ने हफ्ते हुवे कहा “ देखिये आप लोग बहुत गलत कर रहे है.. ये ठीक नहीं है…”। 

 

मनीषा ने हाथ बांधकर कहा “ क्या सही है या क्या गलत लोग हमसे सीखते है.. ना की हम लोगो से…”।

 

मीरा के बगल मे खड़े लड़के को बुरा लगा की उसके वज़ह से ये लड़की भी फस गयी। आरव ने मीरा को सर से पाव तक देखा और बोला “ दिखने मे तू खूबसूरत बला हो… जरूर बेग मे कुछ ख़ास होगा.. “

 

इतना कहकर उसने मीरा का बेग लेना चाहा, तो मीरा ने अपना बेग कस के पकड़ा और बाहर ग्राउंड की तरफ भाग गयी। उसकी स्पीड काफ़ी तेज़ थी। बाहर आकर मीरा ने अपने सर पर हाथ रख लिया और खुद से कहा “ बेवकूफ लड़की.. क्या जरूरत थी बाहर आने की.. भागकर प्रिंसिपल केबिन मे चली जाती “

 

“ हे!… भागती कहाँ है रुक…” कहकर आरव, मनीषा और उसके दोस्त मीरा को पकड़ने के लिए भागे.. ये देखकर मीरा और भी तेज भागने लगी। 

 

मीरा जैसी जैसी भागति वैसी वैसी उसके पायल की आवाज छन छन आती, मीरा ने काफ़ी लोगो को चकमा दिया। और बड़े से ग्राउंड मे कभी दाए तो कभी बाए… 

 

दूसरी तरफ एक बुलेट अपनी तेज आवाज और रफ्तार से आगे बढ़ती जा रही थी। कंधे पर गिटार लटकाये, हवा मे उड़ते बाल, और आँखों पर गॉगल लगाए, एक लड़का बुलेट को कॉलेज की तरफ ले आया। 

 

बुलेट अंदर आयी, और वो लड़का उसे पार्क करने वाला था की इतने मे उसकी बुलेट के आगे एक लड़की आकर गिरी.. “ आहहहहह….. “ उस लड़के ने जल्दी से ये देखकर ब्रेक लगाया, और बुलेट संभालने लगा, पर बुलेट उससे सम्भली नहीं और वो बुलेट लेकर गिरा..“ आहहहहह…”

 

दोनों की आवाज से सब उनके पास आये, आरव और मानिशा ने आकर उस लड़के को उठाकर पूछा “ हे!… अर्जुन क्या तुम ठीक हो?.. “ आरव ने उसकी बुलेट को देखकर कहा “ ज़्यदा डैमेज नहीं हुवी है.. “

 

वही फ्रेशर लड़का जल्दी से आकर मीरा को उठाता है, मीरा की बाजू थोड़ी छिल चुकी थी। मीरा के बाल उसके चेहरे पर आ चुके थे। इसलिए अर्जुन ने अब तक उसे देखा नहीं था। अर्जुन ने गुस्से मे मीरा की ओर देखा और कहा “ हे!… मरने के लिए तुम्हे मेरी गाड़ी दिखाई दी क्या?..“

 

अर्जुन के ऐसे बोलने पर मीरा ने अपना सर उठाकर देखा, तो अर्जुन उसे एक पल के लिए देखता रह गया, सफ़ेद लाल चूड़ीदार मे, कानो मे हल्के बाली और माथे पर छोटी सी बिंदी देखकर अर्जुन खामोश सा हो गया।

 

“ मुझे मरने का शोक नहीं है.. मै खुद को बचाने के लिए भाग रही थी। पर मै ज़्यदा भाग नहीं पायी “ मीरा ने अपनी सफाई देते हुवे कहा “ आपको चोट लगी उसके लिए माफ़ी चाहते है और आपकी गाड़ी भी….. “ मीरा ने इतना कहा ही था की अर्जुन ने अपनी बुलेट को देखा..

 

अर्जुन ने बुलेट उठाकर देखा, उस पर स्क्रैच पड़ गए थे और उसकी लेफ्ट साइड की मिरर भी टूट गयी थी। ये देखकर अर्जुन आग बबूला हो गया। “ तुम…. तुम्हारी वज़ह से मेरी गाड़ी…. “ अर्जुन ने उसे उंगली दिखाकर कहा…

 

अर्जुन को अपनी गाड़ी से बहुत प्यार था ये बात पूरा कॉलेज जानता था पर मीरा के अनजानी मे हुवी गलती की सजा अर्जुन क्या देगा?.. ये सब सोच रहे थे।

 

“ सॉरी!… अनजाने मे…. “ मीरा ने इतना कहा ही था की अर्जुन ने अपना गिटार आरव को पकड़ाया और बुलेट पर बैठकर उसे शुरू कर दी।

 

“ भागने का शोक है ना?.. “ अर्जुन ने गुस्से मे बुलेट मे रेस देनी शुरू की… कोई कुछ समझ नहीं पाया की अर्जुन आखिर करना क्या चाहता है?..

 

“ भागो…” अर्जुन ने मीरा को धमका कर कहा… 

 

“ जी?.…” मीरा ने डरते हुवे पूछा ….

 

“ मैंने कहा भागो…. “ अर्जुन तेज़ से चिल्लाया.. तो मीरा वाकई मे उससे डरकर भागने लगी, और इसके बाद अर्जुन उसके पीछे अपनी बुलेट दोड़ाने लगा… 

 

पूरा कॉलेज ये देख रहा था। मानसी ने हस्ते हुवे कहा “ अरे!… वाह अर्जुन ने क्या रेगीन्ग की है इसकी…” कहकर वो सामने मीरा को भागते हुवे देखने लगी। 

 

उस फ्रेशर लड़के ने ये देखकर आरव से रिक्वेस्ट करते हुवे कहा “ वो एक लड़की है इतना नहीं भाग सकती है.. उसे छोड़ दीजिये…”

 

आरव ने उससे कहा “ उसे किसने कहा था बीच मे आने को… और वैसी भी उसकी वज़ह से अर्जुन की गाड़ी को नुकसान हुवा है… अब अर्जुन उसे नहीं छोड़ने वाला है…”।

 

 

 

तो क्या करेगा अर्जुन अर्पिता के साथ और भी बुरा?..

 

जानने के लिए कमेंट करे

 

“ बुलेट राजा…”

 

लाइक करे

 

शेयर करे

 

कमेंट करे

 

Review देना ना भूले।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Comment

error: Content is protected !!