सोने और चांदी के आज के लेटेस्ट रेट – 9 जनवरी 2025: क्या आज आप सोना या चांदी खरीदने का सोच रहे हैं?
सोने के भाव 9 जनवरी 2025 में एक बार फिर बदलाव देखने को मिल रहे हैं। इस दिन सोने का दाम ₹78,830 प्रति 10 ग्राम और चांदी का भाव ₹92,400 प्रति किलो तक पहुँच गया है। यदि आप आज सोना या चांदी खरीदने की योजना बना रहे हैं तो आपको इन ताजे रेट्स की जानकारी होना आवश्यक है। चलिए, जानते हैं अलग-अलग शहरों में सोने और चांदी के ताजा दाम।
सोने के लेटेस्ट रेट (9 जनवरी 2025)
18 कैरेट सोने का आज का भाव:
- दिल्ली: ₹59,250 / 10 ग्राम
- कोलकाता और मुंबई: ₹59,130 / 10 ग्राम
- इंदौर और भोपाल: ₹59,165 / 10 ग्राम
- चेन्नई: ₹59,660 / 10 ग्राम
22 कैरेट सोने का आज का भाव:
- भोपाल और इंदौर: ₹72,310 / 10 ग्राम
- जयपुर, लखनऊ, दिल्ली: ₹72,410 / 10 ग्राम
- हैदराबाद, केरल, कोलकाता, मुंबई: ₹72,260 / 10 ग्राम
24 कैरेट सोने का आज का भाव:
- भोपाल और इंदौर: ₹78,880 / 10 ग्राम
- दिल्ली, जयपुर, लखनऊ, चंडीगढ़: ₹78,980 / 10 ग्राम
- हैदराबाद, केरल, बैंगलुरू, मुंबई: ₹78,830 / 10 ग्राम
- चेन्नई: ₹78,830 / 10 ग्राम
चांदी के लेटेस्ट रेट (9 जनवरी 2025)
- जयपुर, कोलकाता, अहमदाबाद, लखनऊ, मुंबई, दिल्ली: ₹92,400 / 1 किलो
- चेन्नई, मदुरै, हैदराबाद, केरल: ₹99,900 / 1 किलो
- भोपाल और इंदौर: ₹92,400 / 1 किलो
सोने की शुद्धता कैसे पहचानें?
सोने की शुद्धता की पहचान करने के लिए ISO (Indian Standard Organization) द्वारा हॉलमार्क दिए जाते हैं।
- 24 कैरेट गोल्ड 99.9% शुद्ध होता है।
- 22 कैरेट गोल्ड लगभग 91% शुद्धता होती है। आमतौर पर सोना 20 और 22 कैरेट में बिकता है, जबकि गहनों के लिए 18 कैरेट का इस्तेमाल भी किया जाता है।
- 24 कैरेट गोल्ड पर 999, 22 कैरेट पर 916, 18 कैरेट पर 750 जैसी मुहर होती है।
ऊपर दिए गए सोने और चांदी के भाव सांकेतिक हैं। इनमें जीएसटी, टीसीएस और मेकिंग चार्ज जैसे अतिरिक्त शुल्क शामिल नहीं हैं। सटीक दरों के लिए अपने नजदीकी जौहरी से संपर्क करें।