कांग्रेस बोली- संविधान ग्रंथ तो अंबेडकर भगवान:मोदी बोले- कांग्रेस अब नाटक कर रही ।

Share

अमित शाह की संसद में अंबेडकर पर टिप्पणी को लेकर कांग्रेस ने कहा कि शाह ने अंबेडकर का अपमान किया। कांग्रेस सांसद कुमारी शैलजा ने कहा कि अगर संविधान ग्रंथ है तो अंबेडकर भगवान हैं। कांग्रेस ने शाह के इस्तीफे की मांग की है।

इन बयानों के बाद बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस को जवाब दिया। मोदी ने X पर 6 पोस्ट किए हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस अब अंबेडकर पर नाटक कर रही है। पंडित नेहरू ने चुनाव में अंबेडकर के खिलाफ प्रचार किया था। उन्हें भारत रत्न देने से कांग्रेस ने इनकार किया। एससी-एसटी पर सबसे ज्यादा नरसंहार कांग्रेस के शासन काल में हुए हैं।”

अंबेडकर पर विवाद की वजह शाह का बयान

दरअसल, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मंगलवार को राज्यसभा में संविधान पर चर्चा के दौरान कहा था कि अभी एक फैशन हो गया है। अम्बेडकर, अम्बेडकर… इतना नाम अगर भगवान का लेते तो सात जन्मों तक स्वर्ग मिल जाता।

PM मोदी ने दी कांग्रेस के कामों की लिस्ट

PM मोदी ने 4 घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा- ये अंबेडकर के लिए कांग्रेस के पापों की लिस्ट है।

1. अंबेडकर को कांग्रेस ने एक बार नहीं बल्कि दो बार चुनावों में हरवाया।

2. पंडित नेहरू ने उनके खिलाफ प्रचार किया और उनकी हार को प्रतिष्ठा का मुद्दा बनाया।

3. अंबेडकर को भारत रत्न देने से इनकार करना।

4. संसद के सेंट्रल हॉल में उनके चित्र को सम्मान का स्थान न देना।

Leave a Comment

error: Content is protected !!